सुप्रीम कोर्ट कर सकता है चुनाव परिणाम पर फैसला : ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर चुनाव में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव परिणाम को लेकर अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट कर सकता है। ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारा मानना है कि हम आसानी के साथ चुनाव जीत जायेंगे। …

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर चुनाव में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव परिणाम को लेकर अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट कर सकता है। ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारा मानना है कि हम आसानी के साथ चुनाव जीत जायेंगे।

हमारा मानना है कि चुनाव परिणाम को लेकर बहुत सारी याचिकाएं दायर की जायेंगी क्योंकि हमारे पास चुनाव में धांधली के पर्याप्त प्रमाण हैं। शायद इसका फैसला देश की सर्वोच्च अदालत कर सकती है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर चुनाव में अपनी जीत का दावा करते हुए कहा, “यदि अवैध मतों की गिनती की जाती है तो मैं आसानी के साथ जीत जाऊंगा। डेमोक्रेटिक पार्टी अवैध मतों के जरिये हमारे पक्ष में आए चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। मैं निर्णायक रूप से अहम माने जाने वाले कई राज्यों को जीत चुका हूं। हमने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।”

रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने आरोप लगाया कि उनके चुनाव प्रचार पर्यवेक्षकों को परिणाम का विश्लेषण करने से रोका जा रहा है। ट्रंप ने पेन्सिल्वेनिया और जार्जिया में जीत का दावा करते हुए कहा कि वह एरिजोना भी जीतने जा रहे हैं।

इससे पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने प्रत्येक वोट की गिनती की जाने की बात को दोहराते हुए अमेरिकी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

बाइडन डेलावेयर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “अमेरिका में प्रत्येक वोटर डरा हुआ है। इस देश के लोग जिस तरह से मतदान करते हैं, इसलिए प्रत्येक वोट की गिनती की जानी चाहिए और ऐसा ही होगा।” फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बाइडन कड़े मुकाबले के बाद मिशीगन और विस्कॉन्सिन प्रांतों में जीत हासिल करने के बाद 264 इलेक्टोरल वोट हासिल कर चुके हैं। अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने के लिए उन्हें 270 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए अब केवल छह इलेक्टोरल वोट की ही जरुरत है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).