विश्व में कोरोना से 12.5 लाख लोगों की मौत, 4.98 करोड़ से ज्यादा संक्रमित

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 12.5 लाख से ज्यादा हो गयी है, जबकि 4.98 करोड़ से अधिक लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से …

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 12.5 लाख से ज्यादा हो गयी है, जबकि 4.98 करोड़ से अधिक लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 4,98,22,322 लोग संक्रमित हुए हैं और 12,50,446 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में इस महामारी से अब तक 9,33,359 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,36,064 लोगों की जान चली गई है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1.27 लाख से अधिक नए संक्रमित पाए गए हैं।

भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 49,082 मरीज स्वस्थ हुए और 559 लोगों की मृत्यु हुई। देश में इस महामारी से अब तक 1,26,121 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 3967 घटकर 5,12,665 रह गयी है ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 56.53 लाख से अधिक हो गयी है और अब तक 1.62 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 51.18 लाख से अधिक लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।

रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 17.40 लाख से अधिक हो गई हैं और अब तक 30010 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक करीब 17.10 लाख लोग आए हैं तथा 40,220 लोग काल के गाल में समा गए हैं। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 13.29 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,833 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 12.37 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 33,338 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से अभी तक करीब 11.75 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 48,998 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 11.36 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 32,595 लोगों ने जान गंवाई है।

मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 9.62 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 94,808 लोगों की मौत हो चुकी है।पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां इस वायरस से अब तक 9.17 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 34,821 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 9.02 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,063 लोगों की मौत हुई है। दक्षिण अफ्रीका में 7.36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19,789 लोग काल के गाल में समा गए हैं। ईरान में इस महामारी से करीब 6.73 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुये हैं और 37,882 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में 6.68 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 11,306 लोगों की मौत हुई है।

पोलैंड ने कोरोना संक्रमितों के मामले में चिली को पीछे छोड़ दिया है और देश में संक्रमण के करीब 5.21 लाख मामले हैं तथा 7,636 लोगों की मौत हुयी है। चिली में कोरोना से लगभग 5.20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,499 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना से 4.96 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 11,283 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में कोरोना से 4.94 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और मृतकों का आंकड़ा 12,907 तक पहुंच गया है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या लगभग 4.64 लाख से अधिक है तथा 8,695 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडोनेशिया भी संक्रमितों के मामले में बंगलादेश से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 4.34 लाख से अधिक है और मृतकों का आंकड़ा 14,540 तक पहुंच गया है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.18 लाख से अधिक हो गई है और 6,049 लोगों की मौत हो चुकी है। चेक गणराज्य किया में संक्रमितों की कुल संख्या 4.11 लाख से अधिक है और मृतकों का आंकड़ा 4,681 तक पहुंच गया है। नीदरलैड ने संक्रमितों के मामले में फिलीपींस को पीछे छोड़ दिया है यहां अब तक 4.11 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,028 लोगों की मौत हुई है।

फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 3.94 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,539 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 3.91 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,803 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.50 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,525 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.43 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,968 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.19 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 2,664 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 12,815, कनाडा में 10,547, बोलीविया में 8,790, रोमानिया में 7,793, मिस्र में 6,355 स्वीडन में 6,022, चीन में 4,741, ग्वाटेमाला में 3,811, पनामा में 2,781 और होंडुरास में 2,745 लोगों की मौत हो चुकी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).