जापान के प्रधानमंत्री ने कैबिनेट को कोविड-19 तीसरा आर्थिक राहत पैकेज गठन का दिया आदेश

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कोरोना वायरस (कोविड-9) महामारी के मद्देनजर अपनी कैबिनेट को तीसरी बार आर्थिक पैकेज बनाने का आदेश दिया है। राष्ट्रीय ब्रॉडक्रॉस्टर एनएचके के मुताबिक नया बजट 2021 के पहली तिमाही की आर्थिक नींव रखेगा, हालांकि इसकी कुल गणना किया जाना अभी भी बाकी है। इस पैकेज के तहत नौकरियों …

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कोरोना वायरस (कोविड-9) महामारी के मद्देनजर अपनी कैबिनेट को तीसरी बार आर्थिक पैकेज बनाने का आदेश दिया है। राष्ट्रीय ब्रॉडक्रॉस्टर एनएचके के मुताबिक नया बजट 2021 के पहली तिमाही की आर्थिक नींव रखेगा, हालांकि इसकी कुल गणना किया जाना अभी भी बाकी है।

इस पैकेज के तहत नौकरियों की बहाली, कोरोना वायरस से लड़ने को लेकर किए गए उपाय और अन्य राहत सामग्री शामिल होंगे। इससे पहले दिन जापान के श्रम मंत्रालय ने कहा कि सरकारी अनुदान के बावजूद काेरोना महामारी के कारण 70 हजार से अधिक लोगों की नौकरी चली गयी है।

जापान में कोरोना के अबतक 108,000 संक्रमित मामले आ चुके हैं, वहीं इस महामारी से 1818 मरीजों की जान जा चुकी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).