अब लोग घर पर ही कर सकेंगे कोरोना की जांच, पहली किट को मिली मंजूरी

वाशिंगटन। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच के लिए ऐसी पहली किट को मंजूरी प्रदान की है जिसका इस्तेमाल आम लोग अपने घर पर ही कर सकते हैं और कोरोना के संक्रमण का पता लगा सकते हैं। एफडीए ने एक बयान में कहा, “अमेरिकी खाद्य एवं औषधि …

वाशिंगटन। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच के लिए ऐसी पहली किट को मंजूरी प्रदान की है जिसका इस्तेमाल आम लोग अपने घर पर ही कर सकते हैं और कोरोना के संक्रमण का पता लगा सकते हैं। एफडीए ने एक बयान में कहा, “अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कोविड-19 की जांच के लिए ऐसी पहली किट को मंजूरी प्रदान की है जिसका इस्तेमाल आम लोग अपने घर पर ही कर सकते हैं और इसके संक्रमण का पता लगा सकते हैं। इसका इस्तेमाल केवल आपात स्थिति में ही किया जा सकता है। इस किट का नाम लूसिरा कोविड-19 ऑल इन वन जांच किट है। इसके जरिये कोविड-19 महामारी पैदा करने वाले सार्स कोव-2 वायरस की पहचान की जाती है।”

इस किट के जरिये नाक के स्वैब का नमूना लेकर करीब 30 मिनट के भीतर यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है अथवा नहीं। इस किट का इस्तेमाल केवल 14 अथवा उससे अधिक उम्र के लोग ही कर सकते हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस से अब तक एक करोड़ 13 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से दो लाख 48 हजार 666 लोगों की मौत हो चुकी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).