चीन ने चंद्रमा पर भेजा अपना अंतरिक्ष यान

बीजिंग। चीन ने चांद की सतह से नमूने एकत्र करने के लिए मंगलवार को अपना पहला मानव रहित यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। यह यान लौटकर धरती पर आएगा। चीन ने दक्षिणी प्रांत हैनान स्थित वेनचांग अंतरक्षि यान प्रक्षेपण स्थल से यान चांग ए-5 को चांद के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया। यह यान लांग मार्च-5 रॉकेट …

बीजिंग। चीन ने चांद की सतह से नमूने एकत्र करने के लिए मंगलवार को अपना पहला मानव रहित यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। यह यान लौटकर धरती पर आएगा। चीन ने दक्षिणी प्रांत हैनान स्थित वेनचांग अंतरक्षि यान प्रक्षेपण स्थल से यान चांग ए-5 को चांद के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया। यह यान लांग मार्च-5 रॉकेट के जरिए स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े चार बजे प्रक्षेपित किया गया।

चांद की सतह से नमूने एकत्र करेगा और पृथ्वी पर लौटकर आएगा। चांग ए-5 चीन के अंतरक्षि इतिहास में सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण मिशनों में से एक है, साथ ही यह 40 से अधिक वर्षों में चांद से नमूने एकत्र करने संबंधी दुनिया का पहला अभियान है। अमेरिका ने वर्षों पूर्व चांद से नमूने एकत्र करने के लिए अंतरक्षि यात्री भेजे थे। जबकि सोवियत संघ ने मानवरहित यान भेजा था। ये यान चंद्रमा से पृथ्वी पर लौटकर आए थे। चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम केंद्र के उपनिदेशक पेई झाओयू ने कहा यह चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम का अब तक का सबसे जटिल मिशन है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).