Nigeria Shooting: उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में सोने की खदान वाले गांव पर हमला, 20 की मौत, दर्जनों लोग घायल

अबुजा। नाइजीरिया में जम्फारा राज्य के एक गांव में हथियारबंद लोगों ने कम से कम 20 लोगों की हत्या कर दी और दर्जनों को घायल कर दिया। एक मानवाधिकार समूह ने यह जानकारी दी। 

‘एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ साझा करते हुए बताया कि बंदूकधारी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बृहस्पतिवार दोपहर को डैन गुलबी जिले के गोबिरावा चाली गांव पहुंचे और उन्होंने वहां लोगों पर हमला कर दिया।

बताया कि बंदूकधारियों ने सबसे पहले सोने की एक खदान को निशाना बनाकर 14 लोगों की हत्या की। इसके बाद उन्होंने घरों और एक मस्जिद में लोगों पर हमले किए। उसने बताया कि इन हमलों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। हमले का संभावित मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन इस प्रकार के समूह संघर्ष-ग्रस्त उत्तरी क्षेत्र में फिरौती के लिए सामूहिक हत्याएं एवं अपहरण करने के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ेः पाकिस्तान ने फिर किया अपने नापाक इरादों को अनजाम देने की कोशिश,भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया

About The Author: Muskan Dixit

मुस्कान दीक्षित वर्तमान में 'अमृत विचार' में बतौर रिपोर्टर/एंकर कार्यरत हैं. उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग, वीडियो एंकरिंग, न्यूज राइटिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का अनुभव है. वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, स्पोर्ट और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से M.A. Journalism (2023) की डिग्री पूरी की है. इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण iNEXT (बरेली) और IND24 (भोपाल) में कार्य किया. उन्होंने TV27 न्यूज़, सच एक्सप्रेस और ग्राउंड रिपोर्ट में इंटर्नशिप के दौरान मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का भी अनुभव है.