श्रीलंका पहुंची आईएनएस सिंधुकेसरी, कोलंबो बंदरगाह पर हुआ भारतीय नौसेना पनडुब्बी का भव्य स्वागत 

कोलंबो। भारतीय नौसेना की पनडुब्बी सिंधुकेसरी एक दौरे के तहत कोलंबो बंदरगाह पहुंच गई है। श्रीलंका की नौसेना ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा। श्रीलंका की नौसेना ने रविवार को भारतीय पनडुब्बी के आगमन पर पूरे नौसैनिक परंपराओं के साथ उसका स्वागत किया।

पनडुब्बी के चालक दल के श्रीलंका की नौसेना द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम है, जिसमें देश के कई पर्यटन स्थलों की यात्रा भी शामिल है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस सिंधुकेसरी एक दौरे पर कोलंबो के बंदरगाह पहुंची और श्रीलंका की नौसेना ने उसका पूरे नौसैनिक सम्मान के साथ स्वागत किया।

ये भी पढ़ें : 
अमेरिका के ओक्लाहोमा सिटी में गोलीबारी, पार्टी के दौरान 12 लोग घायल

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.