विश्व में 9.15 करोड़ से अधिक लोग कोरोना संक्रमित

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा, विश्वभर में अब तक 9.15 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। जबकि अब तक 19.61 लाख से अधिक मरीजों की इस बीमारी से मौत हो चुकी हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र …

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा, विश्वभर में अब तक 9.15 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। जबकि अब तक 19.61 लाख से अधिक मरीजों की इस बीमारी से मौत हो चुकी हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक नौ करोड़ 15 लाख 73 हजार 149 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 19 लाख 61 हजार 987 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.28 करोड़ हो गयी है, जबकि 3.80 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

संक्रमण के मामलों में दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ चार लाख 95 हजार से अधिक हो गया। कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ एक लाख 29 हजार 111 हो गयी है जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,51,529 हो गया है। ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 81.95 लाख से ज्यादा हो गयी है जबकि इस महामारी से 2.04 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है।

रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 34.12 लाख हो गयी है जबकि 61,908 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 31.73 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 83,342 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 28.64 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 68,939 मरीजों की मौत हाे चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 23.46 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 23,152 लाेगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 23.03 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 79,819 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन में इस महामारी से अब तक 21.37 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 52,683 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 19.68 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं तथा 42,889 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 18.16 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 46,782 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 17.44 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 44,848 लोगों की मौत हो चुकी है।

मेक्सिको में कोरोना से 15.56 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1.35 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 13.95 मामले सामने आए हैं तथा 31,593 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 12.99 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 56,360 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में 12.59 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 34,334 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

यूक्रेन में 11.60 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 20,915 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 10.37 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 38,335 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से 8.95 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 12,664 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 8.46 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 24,645 तक पहुंच गया है।

चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 8.44 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,485 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक 6.79 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 17,255 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से 6.76 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16,881 लोगाें की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में करीब 6.67 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 20,194 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 6.49 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 17,182 लोगों ने जान गंवाई है।

इराक में संक्रमितों की संख्या 6.04 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,911 तक पहुंच गया है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 5.24 लाख को पार कर गयी है और 7819 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से 5.10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 3,771 लोगों की जान जा चुकी है। स्वीडन में इस महामारी से 5.06 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,667 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 5.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,772 लोगों की मौत हो चुकी है।

पुर्तगाल में कोरोना में 4.96 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 8080 लोगों की मौत हो चुकी हैं। फिलीपींस में 4.91 लाख लोग इसकी चपेट में हैं तथा 9554 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 4.87 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8470 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से 4.53 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7784 लोगों की जान जा चुकी है।

ऑस्ट्रिया में कोरोना से 3.83 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 6819 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.64 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6300 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,196, बोलीविया में 9454, मिस्र में 8304, ग्वाटेमाला में 5080 तथा चीन में 4,793 लोगों की मौत हो चुकी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).