विश्व में 19.77 लाख से अधिक लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा, विश्वभर में अब तक 19.77 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी हैं। जबकि बीते एक दिन में सात लाख 40 हजार से अधिक नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9.23 करोड़ से अधिक हो गई है। अमेरिका …

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा, विश्वभर में अब तक 19.77 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी हैं। जबकि बीते एक दिन में सात लाख 40 हजार से अधिक नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9.23 करोड़ से अधिक हो गई है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक नौ करोड़ 23 लाख 13 हजार 199 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 19 लाख 77 हजार 893 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.30 करोड़ हो गयी है, जबकि 3.84 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

संक्रमण के मामलों में दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ पांच लाख 12 हजार से अधिक हो गया। कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ एक लाख 46 हजार 763 हो गयी है जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,51,727 हो गया है। ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 82.56 लाख से ज्यादा हो गयी है जबकि इस महामारी से 2.05 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है।

रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 34.34 लाख हो गयी है जबकि 62,463 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 32.20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 84,910 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 28.88 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 69,168 मरीजों की मौत हाे चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 23.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 23,325 लाेगों की मौत हुई है।

इटली में अब तक 23.19 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 80,326 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 21.76 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 52,878 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 19.81 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं तथा 42,618 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 18.31 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,124 लोगों ने जान गंवाई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से 17.57 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 44,983 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 15.71 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1.36 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 14.04 मामले सामने आए हैं तथा 32,074 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 13.05 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 56,360 लोगों की मौत हो गई है।

दक्षिण अफ्रीका में 12.78 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 35,140 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में 11.66 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 21,121 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 10.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 38,399 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से 9.01 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 12,786 लोगों की मौत हुई है।

इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 8.58 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 24,951 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 8.55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,656 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक 6.86 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 17,404 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से 6.81 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16,969 लोगाें की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में करीब 6.70 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 20,250 लोगाें की मौत हो चुकी है।

चिली में कोविड-19 से 6.52 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 17,204 लोगों ने जान गंवाई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.05 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,915 तक पहुंच गया है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 5.24 लाख को पार कर गयी है और 7833 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से 5.20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 3,817 लोगों की जान जा चुकी है।

स्वीडन में इस महामारी से 5.12 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,834 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 5.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,818 लोगों की मौत हो चुकी है। पुर्तगाल में कोरोना में 5.07 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 8236 लोगों की मौत हो चुकी हैं। फिलीपींस में 4.92 लाख लोग इसकी चपेट में हैं तथा 9699 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 4.90 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8521 लोगों की मौत हो चुकी है।

मोरक्को में इस महामारी से 4.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7810 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 3.85 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 6868 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.64 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6304 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,229, बोलीविया में 9493, मिस्र में 8362, ग्वाटेमाला में 5117 तथा चीन में 4,796 लोगों की मौत हो चुकी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).