अर्थव्यवस्था की मजबूती को राष्ट्रपति का बड़ा कदम, 19 खरब डॉलर के राहत पैकेज का प्रस्ताव

वाशिंगटन। अमेरिका के मनोनीत राष्ट्रपति जो बिडेन ने गुरुवार को कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद करने के लिए 19 खरब डॉलर की प्रोत्साहन योजना पेश की। यदि संसद इस प्रोत्साहन पैकेज को पारित कर देती है, तो इसमें घरों के लिए 10 खरब डॉलर का प्रावधान …

वाशिंगटन। अमेरिका के मनोनीत राष्ट्रपति जो बिडेन ने गुरुवार को कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद करने के लिए 19 खरब डॉलर की प्रोत्साहन योजना पेश की। यदि संसद इस प्रोत्साहन पैकेज को पारित कर देती है, तो इसमें घरों के लिए 10 खरब डॉलर का प्रावधान होगा, जिसके तहत सभी अमेरिकियों को 1,400 डॉलर का प्रत्यक्ष भुगतान किया जायेगा।

राहत प्रस्ताव में महामारी से लड़ने के लिए 415 अरब डॉलर और सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए छोटे व्यवसायों के लिए 440 अरब डॉलर प्रदान करने का भी प्रावधान है। बिडेन ने अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तुलना में वायरस से बेहतर तरीके से निपटने का संकल्प लिया है। ये नये प्रस्ताव ऐसे समय में आये हैं जब कोरोना वायरस के मामलों में सर्दियों के दौरान काफी वृद्धि देखी जा रही है और उसने पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बिडेन ने यह भी कहा कि वह एक देशव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करना चाहते हैं जिसमें सामूहिक टीकाकरण केंद्र स्थापित करना और दूरदराज के क्षेत्रों में मोबाइल इकाइयों को भेजना शामिल है और इसके लिए वह 20 अरब डॉलर का आवंटन करने का प्रस्ताव रखते हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).