चीन ने लिया तनाव बढ़ाने वाला फैसला!, हथियारों के इस्तेमाल की दी इजाजत

बीजिंग। चीन की सरकार ने अपने समुद्री क्षेत्र में विदेशी ताकतों से निपटने के लिए तटरक्षक बलों को हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी। आगामी 1 फरवरी से चीनी तटरक्षक बलों को अपनी समुद्री सीमा से विदेशी जहाजों को जबरन हटाने की अनुमति दी गयी है और यहां तक ​​कि उन जहाजों के खिलाफ …

बीजिंग। चीन की सरकार ने अपने समुद्री क्षेत्र में विदेशी ताकतों से निपटने के लिए तटरक्षक बलों को हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी। आगामी 1 फरवरी से चीनी तटरक्षक बलों को अपनी समुद्री सीमा से विदेशी जहाजों को जबरन हटाने की अनुमति दी गयी है और यहां तक ​​कि उन जहाजों के खिलाफ हथियारों का उपयोग करने को कहा है जो उनकी समुद्री सीमा से पीछे नहीं हटते।

चीन ने अपने तटरक्षकों को उनकी समुद्री सीमा में विदेशी संस्थाओं द्वारा जबरन दावा कर उनके द्वीपों पर एकतरफा निर्मित संरचनाओं हटाने के लिए प्राधिकरण को अनुमति दी है। इन नए कानूनों से खासकर जापान के ओकिनावा प्रान्त में सेनकाकू द्वीप समूह में चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ सकता है। सेनकमाकू द्वीप पर जापान का नियंत्रण है लेकिन चीन और ताईवान इस पर अपना दावा करते हैं।

एनएचके न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार चीनी के जहाजों को नियमित तौर पर द्वीपों के पास देखा गया है। कुछ ऐसी भी घटनाएं हुई हैं जहां चीनी जहाजों ने जापानी समुद्री क्षेत्र में घुस गए और जापानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं का पीछा भी किया।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).