विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10.73 करोड़ के पार, जानिए मौत का आंकड़ा

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से 10.73 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं, जबकि छह करोड़ से अधिक इस वायरस के संक्रमण से मुक्त हो गये हैं। अभी तक 23.54 लाख से ज्यादा लोग काल के मुंह में समा चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान …

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से 10.73 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं, जबकि छह करोड़ से अधिक इस वायरस के संक्रमण से मुक्त हो गये हैं। अभी तक 23.54 लाख से ज्यादा लोग काल के मुंह में समा चुके हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 73 लाख 39 हजार 393 हो गई है तथा 23 लाख 54 हजार 421 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.72 करोड़ से अधिक हो गयी है, जबकि करीब 4,71,425 लाख मरीजों की मौत चुकी है।

भारत में 12,923 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर एक करोड़ आठ लाख 71 हजार 294 हो गयी है। इसी दौरान 11,764 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 73 हजार 372 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 1,051 बढ़कर 1,42,562 रह गये। इस अवधि में 108 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 360 हो गया।

ब्राजील में कोरोना वायरस से 96.59 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 234,850 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39.96 लाख से ज्यादा हो गयी है और 115,068 लोगों की मौत हुई है। रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 39.68 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 76,873 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में कोरेाना संक्रमितों की संख्या 34.44 लाख के पार पहुंच गयी है और 80,591 मरीजों की मौत हाे चुकी है।

स्पेन में इस महामारी से अब तक 30.23 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 63,704 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या करीब 26.68 लाख के पार हो गयी है और 92,338 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 25.56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 27,093 लाेग काल के गाल में समा गए हैं। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 23.11 लाख के ज्यादा हो गयी है तथा 63,672 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 21.73 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 56,733 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 20.01 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 49,674 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 19.57 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 169,760 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 15.63 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तथा 39,721 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 14.89 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,686 लोगों की मौत हो गई है।

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14.82 लाख के पार पहुंच गयी और 47,145 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में 12.97 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 25,195 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 11.96 लाख के पार हो गयी है और 42,626 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में कोरोना से 11.83 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 32,167 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से 10.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,642 लोगों की मौत हुई है।

नीदरलैंड में कोरोना प्रभावितों की संख्या 10.27 लाख से अधिक हो गयी है तथा 14,710 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 8.18 लाख के पार पहुंच गयी है और 21,007 लोगों की मौत हुई है। पुर्तगाल में इस महामारी से 7.74 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 14,718 लोगों की जान जा चुकी है। चिली में कोविड-19 से 7.60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19,105 लोगों ने जान गंवाई है। रोमानिया में कोरोना से 7.52 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 19,135 लोगाें की मौत हो चुकी है।

बेल्जियम में संक्रमितों की संख्या करीब 7.31 लाख तक पहुंच गयी है, जबकि 21,512 लोगाें की मौत हो चुकी है। इजरायल में संक्रमितों की संख्या 7.09 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि मृतकों की संख्या 5,257 हो गयी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.34 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 13,140 तक पहुंच गया है। स्वीडन में इस महामारी से संक्रमितों की संख्या छह लाख के पहुंच गयी हैं तथा 12,326 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 5.59 लाख के पार पहुंच गयी है तथा 12,185 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में 5.41 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये हैं तथा 11,401 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में भी मरीजों की संख्या 5.39 लाख के पार पहुंच गयी हैं जबकि 8,239 लोगों की मौत हो चुकी हैं। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 5.38 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 9,711 लोगों की मौत हो चुकी है।

मोरक्को में इस महामारी से 4.76 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 8,436 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 4.27 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 8,114 लोगों की मौत हुई हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.71 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6,415 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 15,116, बोलीविया में 10,996, मिस्र में 9,804, जापान में 6,722, ग्वाटेमाला में 5,989, पनामा में 5,550 तथा चीन में 4,825 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).