विश्व में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या 6.68 करोड़ के पार

वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या 6.68 करोड़ से अधिक हो गयी है, जबकि इस महामारी से अभी तक 11.80 करोड़ से ज्यादा संक्रमित हुये हैं और मरने वालों की तादाद 26.19 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। अमेरिका …

वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या 6.68 करोड़ से अधिक हो गयी है, जबकि इस महामारी से अभी तक 11.80 करोड़ से ज्यादा संक्रमित हुये हैं और मरने वालों की तादाद 26.19 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 80 लाख छह हजार से अधिक हो गयी है जबकि 26 लाख 19 हजार 676 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर निरतंर जारी है तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 91 लाख 52 हजार से अधिक हो गयी है जबकि पांच लाख 29 हजार 203 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 12 लाख 62 हजार 707 हो गयी है, हालांकि यहां 1,09,38,146 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 4628 से घटने से 1,89,226 हो गये हैं। इसी अवधि में 126 और मरीजों की मौत के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,58,189 हो गयी है।

दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील में अब तक एक करोड़ 12 लाख दो हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 2.70 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। अमेरिका, भारत और ब्राजील के बाद कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल चौथे स्थान पर रूस है।

रूस में कोरोना वायरस से 43.02 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 88,773 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या करीब 42.47 लाख हो गई है और 1,25,222 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 40 लाख 22 हजार 400 लोग संक्रमित हुए हैं और 89,707 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.78 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 71,961 लोगों की मौत हो चुकी है।

इटली में संक्रमितों की संख्या 31.23 लाख से अधिक हो गई है और 100,811 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक 28.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 29,227 लाेगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 25.41 लाख से अधिक हो गई है और 72,858 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोलंबिया में कोरोना वायरस से अब तक करीब 22.85 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 60,773 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोरोना से 21.69 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 53,359 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना वायरस से 21.44 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 192,491 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में कोरोना वायरस से 18.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और महामारी से 45,997 जान गंवा चुके हैं।

ईरान में कोरोना से 17.15 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और महामारी से 60,928 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से 15.24 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसके संक्रमण से 51,015 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में कोरोना वायरस से 14.65 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 28,925 की मौत हो चुकी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).