भारत में कोविड संकट के बीच 400 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजेगा सेवा इंटरनेशनल

ह्यूस्टन,अमेरिका। कोविड-19 की हालिया लहर के कारण चिकित्सीय ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक आपूर्तियों की कमी से जूझ रहे भारत की मदद के लिए भारतीय-अमेरिकी भरसक प्रयास करने में जुटे हैं। भारतीय-अमेरिकी गैर लाभकारी संगठन ‘सेवा इंटरनेशनल यूएसए’ ने 50 लाख डॉलर चंदा जुटाने का लक्ष्य रखा है जिसमें से दो दिन के भीतर 15 लाख …

ह्यूस्टन,अमेरिका। कोविड-19 की हालिया लहर के कारण चिकित्सीय ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक आपूर्तियों की कमी से जूझ रहे भारत की मदद के लिए भारतीय-अमेरिकी भरसक प्रयास करने में जुटे हैं। भारतीय-अमेरिकी गैर लाभकारी संगठन ‘सेवा इंटरनेशनल यूएसए’ ने 50 लाख डॉलर चंदा जुटाने का लक्ष्य रखा है जिसमें से दो दिन के भीतर 15 लाख डॉलर पहले ही एकत्र कर लिए गए हैं। यह राशि भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर की प्रतिक्रिया स्वरूप जुटाई जा रही है।

संगठन ने कहा कि वह भारत को तत्काल 400 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ ही अन्य आपातकालीन चिकित्सा उपकरण एवं आपूर्तियों की शुरुआती खेप भेज रहा है। सेवा इंटरनेशनल, भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण उपजे ऑक्सीजन के संकट को कम करने के लिए दुनिया भर के कई आपूर्तिकर्ताओं से खरीद पर काम कर रहा है।

संगठन ने कहा कि उसने भारतीय अस्पतालों में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए ‘हेल्प इंडिया डिफीट कोविड-19’ अभियान की शुरुआत की है। इसने बताया कि सेवा देश के करीब 10,000 परिवारों को तथा 1,000 अनाथों एवं वरिष्ठ नागरिकों को भोजन एवं दवाएं मुहैया करा रहा है।

ह्यूस्टन में सेवा के प्रवक्ता गीतेश देसाई ने कहा, “सेवा इंटरनेशनल अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों द्वारा दिए जा रहे समर्थन एवं चंदे को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता है। सेवा ने 15 लाख डॉलर से अधिक चंदा जुटा लिया है जो दिखाता है कि भारतीय-अमेरिकी भारत में अपने भाइयों-बहनों के दर्द को महसूस कर रहे हैं और वे कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण उत्पन्न इस आपदा के दौरान उनकी कुशलता के लिए चिंतित हैं।”

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).