विश्व में कोरोना संक्रमण से 31.92 लाख से अधिक लोगों की मौत, भारत चाैथे स्थान पर

वाशिंगटन,रियो डि जेनेरो,नयी दिल्ली। विश्व भर में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसारते जा रहा है और इस वायरस के संक्रमण से अभी तक 31.92 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गयी और 15.22 करोड से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। कोरोना संक्रमण से मरने वालों में अमेरिका शीर्ष पर है। अमेरिका की …

वाशिंगटन,रियो डि जेनेरो,नयी दिल्ली। विश्व भर में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसारते जा रहा है और इस वायरस के संक्रमण से अभी तक 31.92 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गयी और 15.22 करोड से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। कोरोना संक्रमण से मरने वालों में अमेरिका शीर्ष पर है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 करोड़ 22 लाख पांच हजार 608 हो गयी है, जबकि 31 लाख 92 हजार 852 लोगों की मौत हो चुकी है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 23 लाख 92 हजार से अधिक हो गयी है जबकि 5,76,722 मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में चौथे स्थान पर है। पिछले 24 घंटे में 3,92,488 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 95 लाख 57 हजार 457 हो गया। इस दौरान 3,07,865 मरीज स्वस्थ होने के साथ इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या एक करोड़ 59 लाख 52 हजार 271 हो गयी है।

वहीं 3689 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,15,542 हो गया है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे एक करोड 47 लाख 26 हजार लोग प्रभावित हुए हैं जबकि इसके संक्रमण से 406,437 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक करीब 57.03 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1,04,867 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना प्रभावित के मामले में तुर्की रूस से आगे निकल गया है और यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 48.49 लाख से अधिक पहुंच गयी है और 40,504 लोगाें की मौत हो चुकी है।

रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या कारब 47.60 लाख तक पहुंच गयी है और इसके संक्रमण से 1,08,675 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 44.34 लाख से अधिक हो गयी है और 127,782 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। इटली में कोरोना प्रभावितों की कुल संख्या 40.35 लाख से अधिक हो गयी है और 121,033 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से 35.24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 78,216 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मामले में जर्मनी दसवें स्थान पर है और यहां इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 34.23 लाख से अधिक हो गई है और 83,207 लोगों की मौत हो चुकी है।

अर्जेंटीना में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 29.93 लाख से ज्यादा हो गयी है और इसके संक्रमण से 64,096 लोगों की जान जा चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से 28.77 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 73,992 लोगों ने जान गंवाई है। पोलैंड में कोरोना से 27.98 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 67,924 लोग जान गंवा चुके हैं। ईरान ने कोरोना संक्रमितों के मामले में मेक्सिको को पीछे छोड़ दिया है यहां कोरोना वायरस से 25.16 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 72090 लोगों की मौत हो चुकी है। मैक्सिको में कोरोना से 23.47 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में तीसरे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 217,168 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या करीब 21.37 लाख से अधिक है और 46,441 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 17.99 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 61,477 लोगों की जान जा चुकी है। इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 16.72 लाख के पार पहुंच गये हैं जबकि 45,652 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 15.82 लाख प्रभावित हो चुके हैं और 54,406 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 15.28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए है और यहां इस महामारी से 17,421 लोगों की मौत हो चुकी है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से करीब 8.30 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 18,070 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में भी कोरोना का प्रकोप जारी है जहां 7.60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 11,510 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कोरोना के उद्गमस्थल चीन में कोरोना से अब तक 102,517 लोग संक्रमित हुए है और 4,846 लोगों की इस महामारी में जान जा चुकी है। इसके अलावा दुनिया में अन्य देशों में भी संक्रमितों और मृतकों के मामले में कमोबेश यहीं हाल है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).