मौत बनकर दुनिया पर मंडराती महामारी, विश्व में कोरोना से 32.70 लाख से अधिक ने गंवाई जान

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के फिर तेजी से फैलने के बीच जहां इस महामारी के संक्रमण से 32.70 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वहीं संक्रमितों की संख्या 15.69 करोड़ से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र …

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के फिर तेजी से फैलने के बीच जहां इस महामारी के संक्रमण से 32.70 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वहीं संक्रमितों की संख्या 15.69 करोड़ से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 करोड़ 69 लाख 19 हजार 303 हो गयी है, जबकि 32 लाख 70 हजार 397 लोग काल-कलवित हो गए हैं।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड 26 लाख 52 हजार से पार हो गयी है जबकि 5.80 लाख से अधिक मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में चौथे स्थान पर है। पिछले 24 घंटे में जहां 4,01,078 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 18 लाख 92 हजार 676 हो गया। वहीं 4187 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,38,270 हो गयी है।

ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.50 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 4.19 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 58.08 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1,06,262 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित के मामले में तुर्की रूस से आगे निकल गया है और यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 49.98 लाख से अधिक पहुंच गयी है और 42,465 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 48.08 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.10 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 44.46 लाख से अधिक हो गयी है और 1,27,858 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। इटली में कोरोना प्रभावितों की कुल संख्या 40.92 लाख से अधिक हो गयी है और 1,22,470 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन में इस महामारी से 35.67 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 78,792 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मामले में जर्मनी दसवें स्थान पर है और यहां इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 35.17 लाख से अधिक हो गई है और 84,663 लोगों की मौत हो चुकी है। अर्जेंटीना में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31.18 लाख से ज्यादा हो गयी है और इसके संक्रमण से 66,872 लोगों की जान जा चुकी है।

कोलंबिया में कोरोना वायरस से 29.68 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 76,867 लोगों ने जान गंवाई है। पोलैंड में कोरोना से 28.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 69,445 लोग जान गंवा चुके हैं। ईरान ने कोरोना संक्रमितों के मामले में मेक्सिको को पीछे छोड़ दिया है यहां कोरोना वायरस से 26.27 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 74,241 लोगों की मौत हो चुकी है। मैक्सिको में कोरोना से 23.61 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 2,18,657 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 21.69 लाख से अधिक है और 48,095 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 18.24 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 62,976 लोगों की जान जा चुकी है। इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 17.03 लाख के पार पहुंच गये हैं जबकि 46,663 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 15.92 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और 54,687 लोगों की मौत हो चुकी है।

नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 15.72 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए है और यहां इस महामारी से 17,547 लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 8.54 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 18,797 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में भी कोरोना का प्रकोप जारी है जहां 7.70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 11,833 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा चीन जहां से कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत हुई, वहां कोरोना से अब तक 1,02,596 लोग संक्रमित हुए हैं और 4,846 लोगों की इस महामारी में जान जा चुकी है। इसके अलावा दुनिया में कई अन्य देशों में भी कोरोना वायरस से स्थिति खराब है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).