नहीं थम रही इजराइल और ‘हमास’ के बीच जंग, हवाई हमलों से दहला आसमान, दागी गईं 90 मिसाइलें

यरुशलम। इजराइल ने मंगलवार को कहा कि गाजा पट्टी से सोमवार की शाम से अब तक इजराइल की ओर 90 मिसाइलें दागी गयीं, जिनमें से 20 फिलिस्तीन की सीमा में ही गिरी हैं। इजराइली सेना ने कहा, “कल शाम सात बजे से आज सुबह सात बजे तक गाजा पट्टी से इजराइल की ओर 90 मिसाइलें …

यरुशलम। इजराइल ने मंगलवार को कहा कि गाजा पट्टी से सोमवार की शाम से अब तक इजराइल की ओर 90 मिसाइलें दागी गयीं, जिनमें से 20 फिलिस्तीन की सीमा में ही गिरी हैं। इजराइली सेना ने कहा, “कल शाम सात बजे से आज सुबह सात बजे तक गाजा पट्टी से इजराइल की ओर 90 मिसाइलें दागी गयीं। इनमें से करीब 20 मिसाइलें गाजा पट्टी की सीमा में ही गिर गयीं।” उल्लेखनीय है कि इस समय इजराइल तथा फिलिस्तीन के बीच काफी तनाव है और इजराइल हमास के ठिकानों पर हमला कर रहा है।

इजराइल और हमास के एक-दूसरे पर हमले जारी
इजराइल ने मंगलवार को गाजा में चरमपंथियों पर कई हवाई हमले किये और छह मंजिला इमारत को गिरा दिया वहीं चरमपंथियों ने इजराइल में बड़ी संख्या में रॉकेट दागे। दोनों के बीच संघर्ष को एक सप्ताह से अधिक हो गया है और जंग रुकने के कोई संकेत नहीं दिख रहे। इस बीच क्षेत्र में फिलस्तीनियों ने हड़ताल की।

गाजा सिटी में तड़के हवाई हमलों से आसमान दहल गया। इस हमले में काहिल इमारत को गिरा दिया गया जिसमें इस्लामिक यूनिवर्सिटी से संबंधित पुस्तकालय और शिक्षण केंद्र हैं। इससे इलाके में आसमान में धूल का गुबार बन गया। रात में हुए हमलों में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।

इजराइल और गाजा के हमास चरमपंथियों के बीच तब भारी संघर्ष शुरू हो गया जब हमास ने 10 मई को फलस्तीनी प्रदर्शनों के समर्थन में यरूशलम पर रॉकेट दागे। अल-अक्सा मस्जिद परिसर में सुरक्षा बलों की सख्ती तथा यहूदियों द्वारा दर्जनों फलस्तीनी परिवारों को वहां से निकाले जाने की कोशिशों के खिलाफ ये प्रदर्शन किये जा रहे थे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).