दुनिया में संक्रमितों की संख्या 17.62 करोड़ के पार, भारत दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर

वाशिंगटन, रियो डि जेनेरो, नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप जारी है और इससे अब तक 17.62 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके है तथा 38.09 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों …

वाशिंगटन, रियो डि जेनेरो, नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप जारी है और इससे अब तक 17.62 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके है तथा 38.09 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 62 लाख पांच हजार 329 हो गयी है जबकि 38 लाख 09 हजार 292 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 34 लाख 73 हजार 258 हो गयी है और 5.99 लाख से अधिक लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में 60,471 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 95 लाख 70 हजार 881 हो गया।

इस दौरान एक लाख 17 हजार 525 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 82 लाख 80 हजार 472 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 59 हजार 980 कम होकर नौ लाख 33 हजार 378 रह गये हैं। इस दौरान 2726 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 77 हजार 031 हो गयी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है।

इस देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.74 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि करीब 4.88 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 58.03 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.10 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से प्रभावित होने के मामले में तुर्की रूस से आगे निकल गया है और यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 53.36 लाख से अधिक हो गयी है और 48,795 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 51.62 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.24 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 45.89 लाख से अधिक हो गयी है और 1.28 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.45 लाख से अधिक हो गयी है और 1.27 लाख से अधिक लाेगों की जान जा चुकी है। अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41.45 लाख से अधिक हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 86,029 है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से 37.77 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 96,366 लोगों ने जान गंवाई है। स्पेन में इस महामारी से 37.41 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 80,517 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी में वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 37.24 लाख से अधिक हो गई है और 89,944 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच ईरान ने संक्रमण के मामले में पोलैंड को पीछे छोड़ दिया है और वहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30.39 लाख से ज्यादा हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 82,217 पहुंच गया है। पोलैंड में कोरोना से 28.77 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 74,574 लोग जान गंवा चुके हैं।

मैक्सिको में कोरोना से 24.55 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से करीब 230,187 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 22.84 लाख से अधिक है और 53,812 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 20.03 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 1.88 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 19.19 लाख के पार पहुंच गये हैं जबकि 53,116 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 17.52 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 57,879 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 17.01 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यहां इस महामारी से 17,993 लोगों की मौत हो चुकी है।

चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 16.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और यहां इस महामारी से 30,229 लोग जान गंवा चुके हैं। महामारी के उद्गम स्थल वाले देश चीन में 1.03 लाख कोरोना से संक्रमित है तथा 4,846 लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 9.43 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 21,782 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में भी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है जहां 8.29 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 13,172 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण से स्थिति खराब है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).