कोरोना के खतरे को देखते ऑस्ट्रेलिया ने घटाई यात्रियों की निर्धारित संख्या

कैनबरा। कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया, देश में पहुंचने वाले वाणिज्यिक यात्रियों की संख्या को आधा करने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही देश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को लॉकडाउन से राहत दी गई। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने राज्यों तथा अन्य क्षेत्रों के नेताओं से मुलाकात के बाद …

कैनबरा। कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया, देश में पहुंचने वाले वाणिज्यिक यात्रियों की संख्या को आधा करने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही देश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को लॉकडाउन से राहत दी गई।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने राज्यों तथा अन्य क्षेत्रों के नेताओं से मुलाकात के बाद कहा कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले यात्रियों की निर्धारित संख्या अभी 6000 प्रति सप्ताह है जिसे 14 जुलाई तक घटाकर 3000 कर दी जाएगी ताकि होटलों में पृथक-वास में रखने के दबाव कम किया जा सके।

इस नए प्रतिबंध से 34,000 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक और स्थायी निवासी प्रभावित हो सकते हैं जो विदेश में फंसे हैं और घर वापस आना चाहते हैं। सरकार ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को वापस लाने के लिए और अधिक चार्टर उड़ानों की व्यवस्था करेगी लेकिन वाणिज्यिक यात्रियों की संख्या सीमित करने का निर्णय अगले साल तक लागू रह सकता है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).