जापान में भारी बारिश के कारण भूस्खलन में बहे दर्जनों मकान, लापता लोगों की तलाश जारी

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के दक्षिण पश्चिमी शहर अतामी में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद से लापता दर्जनों लोगों की तलाश सोमवार को भी जारी रही। बचाव कर्मी गाद और मलबे में लोगों को तलाशते रहे। इस भूस्खलन में कम से कम तीन लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता …

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के दक्षिण पश्चिमी शहर अतामी में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद से लापता दर्जनों लोगों की तलाश सोमवार को भी जारी रही। बचाव कर्मी गाद और मलबे में लोगों को तलाशते रहे। इस भूस्खलन में कम से कम तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एनएचके की खबर में बताया गया कि 80 लोगों का अब भी पता नहीं है। अधिकारी इन लोगों के नाम , इस उम्मीद के साथ सार्वजनिक करने के बारे में विचार कर रहे हैं, कि हो सकता है कि इनमें से कुछ लोग भूस्खलन की चपेट में नहीं आए हों और कहीं पर सुरक्षित हों।

शुरुआत में बताया गया था कि 147 लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है लेकिन बाद में इस आंकड़े में सुधार किया गया क्योंकि शहर के अधिकारियों ने पुष्टि की कि कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और हादसे के वक्त कुछ लोग वहां पर थे ही नहीं।

यह आपदा ऐसे समय पर आई है जब अधिकारी टोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। कई दिन तक भारी बारिश होने के बाद शनिवार को भूस्खलन की घटना हुई थी। तटरक्षक बल के तीन पोत, छह सैन्य ड्रोन राहत एवं बचाव कार्य में सैनिकों, दमकलकर्मियों और अन्य बचावकर्मियों की मदद कर रहे हैं। दमकल एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी तथा स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तक तीन शव मिले हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).