तेहरान। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रजाई ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत होने की रिपोर्टो को खारिज करते हुए कहा है कि उनकी ओर से रखी गयी सात शर्ते पूरी होने तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला जायेगा। रजाई ने अल-मायदीन को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत जारी होने या कतर में दोनों पक्षों की बैठक होने संबंधी अमेरिकी दावे 'पूरी तरह झूठे' हैं।
अमेरिका के साथ बातचीत की खबरों को बताया झूठा
उन्होंने आरोप लगाया कि बातचीत जारी होने की खबरें आर्थिक दबाव कम करने और तेल की कीमतों में गिरावट लाने के उद्देश्य से फैलायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ईरान ने अपनी सात शर्तों से अमेरिकी पक्ष को अवगत करा दिया है, लेकिन अमेरिका की शुरुआती प्रतिक्रिया 'अपर्याप्त और भ्रामक' थी। ईरान अब अमेरिका की ओर से स्पष्ट और दोटूक जवाब का इंतजार कर रहा है।
ईरान को अमेरिका के जवाब का इंतजार
रजाई के मुताबिक, ईरान अपनी सात शर्तो से अमेरिकी पक्ष को अवगत करा चुका है, लेकिन अमेरिका की शुरुआती प्रतिक्रिया अपर्याप्त और भ्रामक रही। अब ईरान अमेरिका से स्पष्ट और दोटूक जवाब चाहता है। उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ प्रस्तावित बैठक की खबरों को भी निराधार करार दिया।
अमेरिका पर साधा निशाना
इससे पहले मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर रजाई ने ईरान के खिलाफ जारी युद्ध को लेकर अमेरिका पर निशाना साधा था। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर ईरान के खिलाफ युद्ध का जिक्र करते हुए दावा किया कि इस संघर्ष ने अमेरिकी सरकार को बुरी तरह झकझोर दिया है और अमेरिका 'हताश जुआरी' की तरह हाथ-पैर मार रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में मांग की कि अमेरिका बातचीत के बारे में झूठी खबरें फैलाना बंद करे और ईरान की ओर से निर्धारित सात शर्तों का पालन करे।