Parliament Session: विपक्षी सदस्यों के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली। पेगासस जासूसी मामले पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई सभापति एम वेंकैया नायडू ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 79वीं वर्षगांठ पर आजादी …

नई दिल्ली। पेगासस जासूसी मामले पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई सभापति एम वेंकैया नायडू ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 79वीं वर्षगांठ पर आजादी के आंदोलन के शहीदों को याद किया और पूरे सदन ने उन्हें कुछ क्षणों का मौन रख श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद सभापति ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के शानदार प्रर्दशन का उल्लेख करते हुए नायडू ने कहा कि यह ओलंपिक खेलों में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि भारत का प्रदर्शन भविष्य में और ज्यादा पदक जीतने की संभावनाओं को दर्शाता है।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि गर्व करने वाले ऐसे मौके और आएं… हमारा लक्ष्य पदक तालिका में शीर्ष दस देशों में शामिल होने का होना चाहिए। इसके बाद सभापति ने सदन को बताया कि उन्हें नियम 267 के तहत सात-आठ नोटिस मिले हैं जो पेगासस, किसानों और बाढ़ के मुद्दे पर हैं।

सभापति ने कहा कि वह किसानों के मुद्दे पर चर्चा कराने को तेयार हैं। लेकिन इसी बीच विपक्ष के कुछ सदस्यों ने पेगासस पर चर्चा की मांग करते हुए विपक्षी सदस्यों ने हंगामा आरंभ कर दिया। हंगामा बढ़ता देख सभापति ने सदन की कार्यवाही 11 बजकर करीब 20 मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

यह भी पढ़े-

बांग्लादेश: अल्पसंख्यक समुदाय के गांव पर उपद्रवियों का हमला, हिंदू मंदिरों में की गई तोड़फोड़

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).