ममता ने लगाया आरोप, बोलीं- TMC कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों के पीछे अमित शाह का हाथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनके भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं पर त्रिपुरा में हाल में किए गए हमलों के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह ऐसी हरकतों के आगे घुटने नहीं टेकेंगी। …

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनके भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं पर त्रिपुरा में हाल में किए गए हमलों के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह ऐसी हरकतों के आगे घुटने नहीं टेकेंगी।

अभिषेक बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के छात्र कार्यकर्ताओं पर भाजपा शासित त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर हुए हमले के कुछ दिन बाद ममता ने यह बयान दिया है। त्रिपुरा में 2023 में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले, पार्टी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में लगी हैं।

सरकारी अस्पताल एसएसकेएम में घायल तृणमूल कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि त्रिपुरा, असम, उत्तर प्रदेश और जहां भी भाजपा सत्ता में है, वहां वह अराजक सरकार चला रही है। हम अभिषेक और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की निंदा करते हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री की मदद के बिना ऐसे हमलों को अंजाम नहीं दिया जा सकता। इन हमलों के पीछे उन्हीं का हाथ है, जिन्हें त्रिपुरा पुलिस की मौजूदगी में अंजाम दिया गया और वह मूकदर्शक बनी बनी हुई थी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री में ऐसे हमलों के निर्देश देने की हिम्मत नहीं है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).