आजादी के महापर्व पर ना हो कोई अनहोनी… 15 अगस्त से पहले इस राज्य ने जारी किया अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के तहत प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले अलर्ट जारी किया है। नरोत्तम मिश्रा ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए यह भी कहा कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तत्काल सख्त कार्रवाई की …

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के तहत प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले अलर्ट जारी किया है।

नरोत्तम मिश्रा ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए यह भी कहा कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त को तिरंगा फहराने के लिए मंत्रियों को अलग-अलग जिले आबंटित किए हैं।

एक आधिकारिक आदेश में बताया गया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की राजधानी भोपाल में झंडा फहराएंगे और प्रदेश सरकार के मंत्री 30 अन्य जिलों में इसी तरह के कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ेगें। प्रदेश के 20 जिलों में संबंधित जिला कलेक्टर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम रीवा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री चौहान और अन्य मंत्रियों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).