ISRO के गगनयान मिशन ने पास किया हॉट टेस्ट

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गगनयान सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम के सिस्टम डिमॉन्स्ट्रेशन मॉडल (एसडीएम) का पहला हॉट टेस्ट सफलतापूर्वक कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसरो के मुताबिक तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (आईपीआरसी) में शनिवार को 450 सेकंड की अवधि के लिए यह हॉट टेस्ट किया गया। सिस्टम …

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गगनयान सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम के सिस्टम डिमॉन्स्ट्रेशन मॉडल (एसडीएम) का पहला हॉट टेस्ट सफलतापूर्वक कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसरो के मुताबिक तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (आईपीआरसी) में शनिवार को 450 सेकंड की अवधि के लिए यह हॉट टेस्ट किया गया।

सिस्टम ठीक तरीके से काम कर रहे हैं। यह हमारे अनुमान के मुताबिक काम कर रहा है। इसके अलावा अलग-अलग स्थितियों में ऐसे कई परीक्षण करने की योजना बनाई गई है। इसमें परिस्थितियां भी अलग-अलग रखी जाएंगी। इसरो ने बताया कि सर्विस मॉड्यूल (एसएम) गगनयान ऑर्बिटल मॉड्यूल का हिस्सा है और क्रू मॉड्यूल के नीचे स्थित है और री-एंट्री तक इससे जुड़ा रहता है।

एसएम प्रोपल्शन सिस्टम में एक यूनीफाइड बाइप्रोपेलेंट सिस्टम होता है। इसमें 440 एन के पांच इंजन हैं और 16 रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम (आरसीएस) हैं, जोकि 100 एन के हैं। गौरतलब है कि गगनयान मिशन भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन का नाम है।

यह भी पढ़े-

राजनाथ सिंह बोले- भारत विरोधी ताकतें अस्थिरता का माहौल बनाने का कर रही प्रयास

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).