नवजात बच्चों को नेत्रहीनता से बचाने को आगे आए सचिन तेंदुलकर, जिला अस्पताल को दान किए ‘रेटिनल कैमरे’

मुंबई। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर एक बार फिर पूर्वोत्तर के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने असम के करीमनगर जिले के माकुंदा क्रिश्चियन लेपरोसी एवं जनरल अस्पताल को ‘रेटिनल कैमरे’ (आंख के रेटिना की बीमारी की पहचान करने वाला उपकरण) दान दिए हैं। पड़ोसी राज्यों त्रिपुरा और मिजोरम के गंभीर मरीज …

मुंबई। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर एक बार फिर पूर्वोत्तर के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने असम के करीमनगर जिले के माकुंदा क्रिश्चियन लेपरोसी एवं जनरल अस्पताल को ‘रेटिनल कैमरे’ (आंख के रेटिना की बीमारी की पहचान करने वाला उपकरण) दान दिए हैं। पड़ोसी राज्यों त्रिपुरा और मिजोरम के गंभीर मरीज भी उपचार के लिए इस अस्पताल में आते हैं।

तेंदुलकर ने अपनी फाउंडेशन के जरिए रेटिनल कैमरे दान में देने की पेशकश की। इन कैमरों की मदद से ‘रेटिनोपैथी आफ प्री-मैच्योरिटी’ का पता करने में मदद मिलेगी। निर्धारित समय पूर्व पैदा हुए नवजात बच्चों में इस बीमारी से नेत्रहीनता हो सकती है लेकिन समय पर उपचार से इससे बचा जा सकता है।

इन कैमरों से समय पूर्व पैदा हुए लगभग 45 प्रतिशत बच्चों को फायदा होगा। फिलहाल इस बीमारी का पता करने के लिए सबसे करीबी सुविधा गुवाहाटी में है जो करीमनगर से लगभग 360 किमी दूर है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).