बंगाल के विकास को ममता की घोषणा, हावड़ा में दो साल में आएगा 10,480 करोड़ रुपये का निवेश

हावड़ा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार अगले दो साल में हावड़ा जिले में 10,480 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद कर रही है, जिससे एक लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। जिले में एक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए …

हावड़ा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार अगले दो साल में हावड़ा जिले में 10,480 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद कर रही है, जिससे एक लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। जिले में एक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि अगले दो साल में हावड़ा में 882 नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

उन्होंने कहा, ”अगले दो साल में हावड़ा जिले में 10,480 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। जिले में लगभग 882 नई परियोजनाएं और औद्योगिक पार्क आएंगे, जिससे 1,16,000 से अधिक रोजगार पैदा होंगे।” बनर्जी ने उद्योगपतियों से अन्य राज्यों से श्रमिकों को लाने के बजाय स्थानीय लोगों की भर्ती करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ”हम जानते हैं कि दूसरे राज्यों के लोग यहां नौकरी की तलाश में आते हैं। हम शांति और सद्भाव से रहते हैं। लेकिन मैं आप सभी (उद्योगपतियों) से आगामी परियोजनाओं के लिए स्थानीय लोगों की भर्ती करने का अनुरोध करूंगी।” बनर्जी ने जिला प्राधिकरण और भूमि विभाग को भूमि संबंधी मुद्दों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए भी कहा।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).