मार्क जुकरबर्ग ने कहा- भारत की उद्यमशीलता की भावना भविष्य की उम्मीदों को लेकर पैदा करती है भरोसा

नई दिल्ली। मेटा (पूर्व में फेसबुक) के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को कहा कि भारत की उद्यमशीलता की भावना बड़े पैमाने पर अवसर पैदा कर रही है और भविष्य की उम्मीदों को बढ़ावा दे रही है। जुकरबर्ग ने ‘मेटा फ्यूल फॉर इंडिया-2021’ को संबोधित करते हुए कहा कि वह भारत की ‘मेटावर्स’ के निर्माण …

नई दिल्ली। मेटा (पूर्व में फेसबुक) के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को कहा कि भारत की उद्यमशीलता की भावना बड़े पैमाने पर अवसर पैदा कर रही है और भविष्य की उम्मीदों को बढ़ावा दे रही है। जुकरबर्ग ने ‘मेटा फ्यूल फॉर इंडिया-2021’ को संबोधित करते हुए कहा कि वह भारत की ‘मेटावर्स’ के निर्माण में भूमिका को लेकर उत्साहित हैं।

मेटावर्स दरअसल एक ऑनलाइन रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी और वीडियो सहित कई तकनीकों का एक संयोजन है जहां उपयोगकर्ता एक डिजिटल ‘दुनिया’ के भीतर ‘लाइव’ होते हैं। उन्होंने कहा, ”भारत में उद्यमशीलता की भावना पहले से ही इंटरनेट अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रही है और यह मुझे यहां के भविष्य को लेकर आशावादी भी बना रही है।” जुकरबर्ग ने कहा, भारत 2024 तक दुनिया का सबसे बड़ा ऐप डेवलपर आधार बनाने की राह पर है।”

इसे भी पढ़ें…

आंध्र प्रदेश: गोदावरी में बस दुर्घटना में 8 की मौत, पांच घायल

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).