पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्‍ली में सर्दी का सितम, 4.6 डिग्री पहुंचा पारा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सर्द सुबह के साथ दिन का आगाज हुआ और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने आसमान साफ रहने और राष्ट्रीय राजधानी में सर्द हवाएं चलने का अनुमान …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सर्द सुबह के साथ दिन का आगाज हुआ और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने आसमान साफ रहने और राष्ट्रीय राजधानी में सर्द हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को मौसम का पहला ‘सर्द दिन’ रहा और पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण शहर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम और इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

विभाग ने बताया कि जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम या इसके बराबर और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जाता है, तो उसे ‘सर्द दिन’ कहा जाता है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 274 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

फरीदाबाद में एक्यूआई 234, गाजियाबाद में 224, ग्रेटर नोएडा में 177, गुरुग्राम में 214 और नोएडा में 204 दर्ज किया गया। एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

यह भी पढ़े-

केरल में पिछले 12 घंटों में एसडीपीआई नेता और भाजपा पदाधिकारी की हत्या, अलाप्पुझा में धारा 144 लागू

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).