तेलंगाना: 30 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, सी वी आनंद बने हैदराबाद के नए पुलिस आयुक्त

हैदराबाद। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण करते हुए तेलंगाना सरकार ने सी वी आनंद को शहर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है, जबकि निवर्तमान पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का महानिदेशक बनाया गया है। मुख्य सचिव सोमेश कुमार द्वारा शुक्रवार रात जारी सरकारी आदेश के अनुसार, कुछ …

हैदराबाद। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण करते हुए तेलंगाना सरकार ने सी वी आनंद को शहर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है, जबकि निवर्तमान पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का महानिदेशक बनाया गया है।

मुख्य सचिव सोमेश कुमार द्वारा शुक्रवार रात जारी सरकारी आदेश के अनुसार, कुछ जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 30 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। 1991 बैच के अधिकारी आनंद केंद्र में सेवाएं देने के बाद अपनी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे। आनंद इससे पहले साइबराबाद के पुलिस आयुक्त के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, हैदराबाद (अपराध) शिखा गोयल को एसीबी की निदेशक नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें…

यूनान: शरणार्थियों की नौका पलटने से 13 लोगों की मौत, अन्य लापता

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).