राजनयिक संबंधाें के तीस साल पूरे होने पर कृषि मंत्री से मिले इजरायल के राजदूत

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से शुक्रवार को इज़रायली राजदूत नाओर गिलोन ने कृषि भवन में मुलाक़ात की। श्री तोमर ने राजदूत का स्वागत करते हुए उन्हें भारत में इज़राइल के राजदूत के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी। उन्होंने भारत और इज़राइल के बीच राजनयिक संबंधों …

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से शुक्रवार को इज़रायली राजदूत नाओर गिलोन ने कृषि भवन में मुलाक़ात की। श्री तोमर ने राजदूत का स्वागत करते हुए उन्हें भारत में इज़राइल के राजदूत के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

उन्होंने भारत और इज़राइल के बीच राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने पर प्रसन्नता जताई और 12 राज्यों में स्थापित 29 उत्कृष्टता केंद्रों के कामकाज पर संतोष व्यक्त किया जो 25 मिलियन से अधिक सब्जी के पौधे, 387 हजार से अधिक गुणवत्ता वाले फल-पौधों का उत्पादन कर रहे हैं और प्रति वर्ष 1.2 लाख से अधिक किसानों को प्रशिक्षित करने की क्षमता रखते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इज़राइल से तकनीकी सहायता से उत्कृष्टता केंद्रों के आसपास के 150 गांवों को उत्कृष्टता गांवों में बदलने का निर्णय लिया गया है, जिनमें से भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में पहले वर्ष में 75 गांवों को लिया जा रहा है, जहां भारत व इज़राइल एक साथ काम करेंगे।

उन्हाेंने तोमर उन विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला, जो सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए शुरू की गई हैं, जिनमें पीएम-किसान, कृषि-अवसंरचना कोष, 10 हजार एफपीओ का गठन, जैविक व प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड को बढ़ावा देने की योजनाएं शामिल है।

इजरायल के राजदूत  ने उत्कृष्टता केंद्रों के कामकाज पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि ये सीओई दोनों देशों के बीच सहयोग का एक बड़ा उदाहरण हैं। राजदूत ने आईसीएआर-संस्थानों के कामकाज की सराहना की और आईसीएआर के साथ आगे सहयोग करने तथा इज़राइल के पास उपलब्ध नवीनतम तकनीकों को उपलब्ध कराने की पेशकश की।

उन्होंने किसानों को दी जा रही सेवाओं के मानकों व गुणवत्ता को और बढ़ाने के लिए सीओई के प्रमाणन का प्रस्ताव रखा। उन्होंने श्री तोमर को इज़राइल आने का निमंत्रण भी दिया। श्री तोमर ने राजदूत के प्रस्तावों की सराहना करते हुए इन पर काम करने के लिए सहमति प्रदान की और सहयोग के लिए राजदूत व इजरायल के अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़े-

सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी के 12 विधायकों के निलंबन को बताया असंवैधानिक

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).