हिमाचल में 38 कोरोना वायरस के नए वेरिएंट की पुष्टि

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 38 कोरोना वायरस के नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है जिसमें 28 डेल्टा म्यूटेशन और 10 मामले ओमीक्रोन के है। इनमें एक विदेशी भी शामिल है। नये ओमीक्रोन के मामलों में 9 कांगडा से जबकि एक ओमिक्रोन का मामला मंडी जिले से है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 42 सैंपल जांच …

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 38 कोरोना वायरस के नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है जिसमें 28 डेल्टा म्यूटेशन और 10 मामले ओमीक्रोन के है। इनमें एक विदेशी भी शामिल है। नये ओमीक्रोन के मामलों में 9 कांगडा से जबकि एक ओमिक्रोन का मामला मंडी जिले से है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 42 सैंपल जांच के लिए कांगड़ा साइट लैब भेजे गए थे। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नियमित सैंपलिंग में उक्त मामले सामने आया हैं। उक्त सभी लोगों की रिकवरी हो चुकी है और सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने ओमीक्रोन के मामले सामने आने के बाद लोगों से भी सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने जिला कांगड़ा के लोगों से कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालन करने का आग्रह किया है। ताकि इस संक्रमण से सुरक्षित तरीके से निपटा जा सके।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला के अन्य अस्पतालों में कोविड संक्रमण से निपटने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कल शाम तक जिला कांगड़ा में 371 नए कोविड के मामले सामने आए हैं।

जिसमें से 59,528 कंफर्म केस हैं। इसमें से 56,681 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक्टिव केस की संख्या 1636 पहुंच चुकी है। इस संक्रमण के कारण अब तक 1206 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: शाह का विपक्ष पर हमला, कहा- सपा व बसपा के राज में यूपी माफियाओं के गिरफ्त में था

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).