महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामलों में अब कुछ राहत

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 15,058 घटकर 1,62,073 रह गए। इस दौरान राज्य में 30,235 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7463,868 हो गयी। तमिलनाडु में इस अवधि में 11,121 सक्रिय मामले घटकर 1,66,878 हो गये है और इस अवधि में …

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 15,058 घटकर 1,62,073 रह गए। इस दौरान राज्य में 30,235 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7463,868 हो गयी।

तमिलनाडु में इस अवधि में 11,121 सक्रिय मामले घटकर 1,66,878 हो गये है और इस अवधि में 30 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 37666 तक पहुंच गया है। राज्य में 23084 मरीजों के ठीक होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 3182778 हो गयी है।

पश्चिम बंगाल में इस दौरान 734 सक्रिय मामले घटकर 21146 रह गये है तथा 36 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 20723 हो गया है। राज्य में अभी तक 1960300 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 324 घटकर 41471 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 1969708 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23277 तक पहुंच गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1240 सक्रिय मामले घटकर 13630 रह गये है, जबकि 3895 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1799085 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 13 लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25932 हो गया है।

आंध्र प्रदेश में 7134 सक्रिय मामले घटकर 93488 हो गये है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2185043 हो गयी है। इस दौरान 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14641 हो गयी है।

तेलंगाना में सक्रिय मामले 1561 घटकर 33104 हो गए हैं, जबकि इस दौरान दो और मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4096 हो गया है। वहीं 734628 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले बढ़कर 15632 हो गये हैं और कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 165447 हो गयी है, जबकि यहां मृतकों का आंकड़ा 617 है।

राजस्थान में कोरोना के 910 सक्रिय मामले बढ़कर 59513 हो गये है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1160289 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9332 हो गया। ओडिशा में कोरोना के 3876 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या 27872 रह गयी है।

वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1222867 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8666 हो गया। छत्तीसगढ़ में कोरोना के 1394 सक्रिय मामले घटकर 20081 हो गये है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1100346 हो गयी है तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13895 हो गया।

पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 16070 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 715561 हो गयी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 17360 हो गया है। गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 63564 हो गये हैं तथा अब तक 1111394 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 10579 तक पहुंच गयी है।

बिहार में सक्रिय मामले घटकर 3391 रह गये हैं। राज्य में अब तक 810458 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 12230 हो गया है। पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 24376 रह गये हैं और राज्य में अभी तक 394970 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं तथा 7581 लोगों की अभी तक इस महामारी से जान जा चुकी है।

ये भी पढ़ें-

के लिए किसानों को तत्काल राहत व मुआवजा प्रदान करे प्रदेश सरकार

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).