रामबन में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बाधित

बनिहाल/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बृहस्पतिवार को हुए भूस्खलन के चलते 272 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन के चलते राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर को सभी मौसम में देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले …

बनिहाल/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बृहस्पतिवार को हुए भूस्खलन के चलते 272 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन के चलते राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर को सभी मौसम में देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर समरोली के पास नचलाना में भूस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि सड़क की सफाई करने वाली एजेंसियों की मशीनें और कर्मचारी राजमार्ग से पत्थर और मलबा हटाने की कवायद में जुट गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, “राजमार्ग बंद होने के मद्देनजर उस पर न तो जम्मू, न ही श्रीनगर की तरफ से किसी भी नए वाहन को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।” उन्होंने कहा कि पत्थर और मलबा हटाने का काम पूरा होने तक लोगों से राजमार्ग की तरफ यात्रा न करने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश के पेंच बाघ रिजर्व में बाघ का शव मिला, क्षेत्र की लड़ाई का संदेह

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).