आंध्र प्रदेश सरकार ने आगामी वित्त वर्ष के लिए 2.56 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

अमरावती, आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 2.56 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावित व्यय और 17,036 करोड़ रुपये के अनुमानित राजस्व घाटे के साथ वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया। वित्त मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ ने बजट तो महत्वाकांक्षी पेश किया लेकिन राज्य सरकार 2021-22 के अपने व्यय अनुमानों से करीब 55,182 …

अमरावती, आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 2.56 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावित व्यय और 17,036 करोड़ रुपये के अनुमानित राजस्व घाटे के साथ वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया। वित्त मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ ने बजट तो महत्वाकांक्षी पेश किया लेकिन राज्य सरकार 2021-22 के अपने व्यय अनुमानों से करीब 55,182 करोड़ रुपये पीछे रह गई।

सरकार की मंशा 55,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की है उसके बावजूद 2022-23 में उसका राजकोषीय घाटा 48,724 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। राज्य का कुल सार्वजनिक ऋण 2022-23 में बढ़कर 4,39,394.35 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जो 2021-22 के 3,90,670 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान से अधिक है।

ये भी पढ़े-

Lakhimpur Kheri Case: 11 मार्च को नहीं, इस दिन होगी आशीष मिश्रा की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).