जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय यात्रा पर आज दोपहर जोधपुर पहुंचे। गहलोत के यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जनसमुदाय का अभिवादन स्वीकार किया। गहलोत ने हवाई अड्डे के बाहर उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से चर्चा की एवं आमजन की समस्याओं को सुना।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने मथुरादास माथुर चिकित्सालय जोधपुर के मल्टीस्टोरी आईसीयू वार्ड के विकास कार्य का निरीक्षण किया। बजट घोषणा 2019-20 के तहत जोधपुर संभाग के क्षेत्रवासियों को उत्कृष्ट चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस आईसीयू वार्ड का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए स्वीकृत राशि 1700 लाख रुपए है। मल्टीस्टोरी आईसीयू वार्ड के बनने से केवल जोधपुर ही नहीं पूरे संभाग की चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुदृढ़ और उत्कृष्ट होंगी। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें
तृणमूल कांग्रेस की शांता छेत्री ने हिंदू समुदाय को अल्पसंख्यक घोषित करने की उठाई मांग