मध्यप्रदेश: ऑनलाइन ठगी के शिकार लोगों को वापस कराई गई एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इन वारदातों के शिकार लोगों को पिछले तीन महीने में वापस कराई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त उपायुक्त (अपराध निरोधक शाखा) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि …

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इन वारदातों के शिकार लोगों को पिछले तीन महीने में वापस कराई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त उपायुक्त (अपराध निरोधक शाखा) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि जनवरी से मार्च के बीच कुल 1.03 करोड़ रुपये शिकायतकर्ताओं को ठगों से वापस कराए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने बताया,‘‘हमें मिलने वाली शिकायतों के अध्ययन से पता चलता है कि ज्यादातर लोग इनामों और रोजगार की लुभावनी पेशकश के लालच में फंसकर ऑनलाइन ठगी के शिकार होते हैं।’’ पाराशर ने बताया कि ठग गिरोहों द्वारा लोगों को उनके मोबाइल पर वेब लिंक या वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजकर जाल में फंसाया जाता है और उनके खातों से रकम उड़ा ली जाती है।

ये भी पढ़ें- डंपर ने तिपहिया वाहन को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).