आंध्र प्रदेश मंत्रिपरिषद के सभी 24 सदस्य सात अप्रैल को देंगे इस्तीफा

अमरावती। आंध्र प्रदेश मंत्रिपरिषद के सभी 24 सदस्य सात अप्रैल को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप देंगे, ताकि मुख्यमंत्री वाई एस. जगन मोहन रेड्डी अपने मंत्रिमंडल का पुनर्गठन कर सकें। नए मंत्रिपरिषद का गठन 11 अप्रैल को किया जाएगा। सरकारी सूत्रों ने बताया कि पुनर्गठित मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किया जाएगा, मौजूदा …

अमरावती। आंध्र प्रदेश मंत्रिपरिषद के सभी 24 सदस्य सात अप्रैल को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप देंगे, ताकि मुख्यमंत्री वाई एस. जगन मोहन रेड्डी अपने मंत्रिमंडल का पुनर्गठन कर सकें। नए मंत्रिपरिषद का गठन 11 अप्रैल को किया जाएगा। सरकारी सूत्रों ने बताया कि पुनर्गठित मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किया जाएगा, मौजूदा मंत्रियों में से कम से कम चार को फिर से मौका मिल सकता है।

नए मंत्रिमंडल के गठन में जाति मानदंड की अहम भूमिका होने की संभावना है। रेड्डी ने जब 30 मई, 2019 को मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था, तब ही घोषणा की थी कि वह ढाई साल बाद अपने मंत्रिमंडल को पूरी तरह बदल देंगे और नए लोगों को मौका देंगे। वर्तमान मंत्रिमंडल ने आठ जून, 2019 को शपथ ली थी और इन मंत्रियों को आठ दिसंबर, 2021 तक पद पर रहना था। कोविड-19 वैश्विक महामारी सहित कई कारणों के चलते कैबिनेट पुनर्गठन को टाल दिया गया था।

मुख्यमंत्री ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह उगादी (2 अप्रैल को पड़ने वाले तेलुगु नव वर्ष दिवस) और फिर नए जिलों के गठन के बाद मंत्रिमंडल के पुनर्गठन का कार्य करेंगे। राज्य में चार अप्रैल को 13 नए जिलों का गठन किया गया था, अब प्रदेश में जिलों की कुल संख्या 26 हो गई है।

इसे भी पढ़ें-

महावीर शर्मा ने फेडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर के नए अध्यक्ष के रूप में शपथ ली

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).