लालू का जंगल राज सुना लेकिन गहलोत का जंगलराज वास्तविक रुप में देख रहे हैं- सूर्या

जयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि बिहार में लालू प्रसाद यादव का जंगलराज सुना था लेकिन आज राजस्थान में अशोक गहलोत का जंगलराज वास्तविक रुप में देख रहे हैं। सूर्या ने जयपुर में सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करौली हिंसा के घायलों एवं एक हमले में …

जयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि बिहार में लालू प्रसाद यादव का जंगलराज सुना था लेकिन आज राजस्थान में अशोक गहलोत का जंगलराज वास्तविक रुप में देख रहे हैं। सूर्या ने जयपुर में सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करौली हिंसा के घायलों एवं एक हमले में घायल एईएन हर्षादिपति से मिलने के बाद मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि लालू जंगलराज के बारे सुना था पर आज अशोक गहलोत का जंगलराज वास्तविक रुप में देख रहे है।

करौली में जो हिंसा हुई थी उनके पीड़ितों की हालत इतनी बुरी है कि 20-30 साल के नौ जवानों का अभी उनके सामने पूरा जीवन हैं वे अभी बेड पर है। यह तुष्टिकरण की राजनीति का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि हर्षादिपति से बात करने पर पता चला कि उन्हें अत्यंत अमानवीय तरीके से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने मारपीट किया है अभी तक उनका सर्जरी नहीं हो पाया है। यहां लोगों के साथ जानवर के जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

सूर्या ने कहा कि राजस्थान में गहलोत के जंगलराज का भाजयुमो एवं भारतीय जनता पार्टी निरंतर विरेाध करेगा और आने वाले समय में और उग्र रुप में इसका विरोध किया जायेगा। कांग्रेस के भाजपा नेताओं पर दंगा भड़काने का आरोप लगाने के सवाल पर श्री सूर्या ने कहा कि आप अनुमति लेकर हर्षादिपति से बात करके आये, करौली में घायल हुए जिनके सिर में चोट हैं, उनसे मिलकर आइये और इन दोनों की हालत देश को दिखाइये, तब जाकर पूरे देश को पता चलेगा कि राजस्थान में कैसा जंगलराज है।

इससे पहले सूर्या ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां के साथ अस्पताल में श्री हर्षादिपति एवं करौली हिंसा में घायलों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस अवसर पर भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा भी मौजूद थे।

 

ये भी पढ़ें

संतोष पाटिल खुदकुशी मामला: कर्नाटक मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ FIR, कांग्रेस ने की बर्खास्त की मांग, CM बोम्मई ने दिया ये जवाब

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).