हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कुमारी शैलजा की जगह उदय भान बनाए गए अध्यक्ष

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने पंजाब और हरियाणा की अपनी राज्य इकाइयों का पुनर्गठन करने के बाद बुधवार को हरियाणा इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए कुमारी शैलजा की जगह श्री उदय भान को अध्यक्ष बनाया है। दलित समुदाय से आने वाले श्री उदय भान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं …

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने पंजाब और हरियाणा की अपनी राज्य इकाइयों का पुनर्गठन करने के बाद बुधवार को हरियाणा इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए कुमारी शैलजा की जगह श्री उदय भान को अध्यक्ष बनाया है। दलित समुदाय से आने वाले श्री उदय भान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं और होडल तथा हसनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पार्टी ने हरियाणा राज्य इकाई में अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये हैं।

पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमती श्रुति चौधरी, श्री राम कृष्ण गुज्जर, श्री जितेंद्र कुमार भारद्वाज और सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने कुमारी शैलजा का हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है और उन्होंने राज्य इकाई के नए अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

यह नियुक्तियां तत्काल रूप से प्रभावित हो गयी हैं। पार्टी ने कुमारी शैलजा के योगदान की सराहना की है। निवर्तमान अध्यक्ष कुमारी शैलजा भी दलित समुदाय से आती हैं। इससे पहले पार्टी ने पंजाब के चुनाव में हार के बाद इस्तीफा देने वाले प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की जगह अमरिंदर सिंह बरार को अध्यक्ष बनाया था। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव के पहले वहां की अपनी इकाई की पुनर्गठन मंगलवार को किया। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में श्रीमती प्रतिभा वीरभद्र सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष, श्री मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस विधायक दल का नेता और श्री सुखविंदर सिंह सुखू को प्रचार समिति का चेयरमैन बनाया है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में क्वार जल विद्युत परियोजना के लिए 4,526 करोड़ रुपये निवेश को मिली मंजूरी 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).