शांति और समृद्धि की खोज में भारत के महत्वपूर्ण साथी हैं यूरोपीय भागीदार: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की अपनी यात्रा से पहले रविवार को कहा कि उनका यूरोप दौरा ऐसे समय हो रहा है जब यह क्षेत्र कई चुनौतियों का सामना कर रहा है और वह भारत के यूरोपीय साझेदारों के साथ सहयोग की भावना को मजबूत करना चाहते हैं। मोदी ने …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की अपनी यात्रा से पहले रविवार को कहा कि उनका यूरोप दौरा ऐसे समय हो रहा है जब यह क्षेत्र कई चुनौतियों का सामना कर रहा है और वह भारत के यूरोपीय साझेदारों के साथ सहयोग की भावना को मजबूत करना चाहते हैं।

मोदी ने एक बयान में कहा कि वह जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज के निमंत्रण पर दो मई को बर्लिन पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह डेनमार्क के अपने समकक्ष मेटे फ्रेडरिकसेन के निमंत्रण पर 3-4 मई को कोपेनहेगन की यात्रा करेंगे और इस दौरान द्विपक्षीय वार्ता होगी तथा दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा, भारत लौटते समय, मैं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक के लिए पेरिस, फ्रांस में कुछ समय के लिए रुकूंगा। प्रधानमंत्री ने कहा, मेरी यूरोप यात्रा ऐसे समय हो रही है जब यह क्षेत्र कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।

अपनी यात्रा के माध्यम से, मैं यूरोपीय भागीदारों के साथ सहयोग की भावना को मजबूत करना चाहता हूं, जो शांति और समृद्धि की खोज में भारत के महत्वपूर्ण साथी हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब यूक्रेन पर आक्रमण के चलते रूस के खिलाफ अधिकांश यूरोप एकजुट है।

इसे भी पढ़ें-

पटियाला हिंसा के लिए राजनीतिक दल जिम्मेदार: भगवंत मान

 

 

 

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).