जम्मू कश्मीर के बडगाम में लश्कर के दो सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले से लश्कर-ए-तैयबा के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ बडगाम में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, विस्फोटक और गोला-बारूद भी बरामद किया …

श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले से लश्कर-ए-तैयबा के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ बडगाम में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, विस्फोटक और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने बडगाम के चांदपोरा में एक जांच चौकी स्थापित की और जांच के दौरान आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान जाहिद अहमद शेख और साहिल बशीर डार के रूप में की गई। उन्होंने कहा, ‘‘उनके कब्जे से लश्कर-ए-तैयबा की आपत्तिजनक सामग्री, एक हथगोला, पिस्तौल की दो मैगजीन और एके-47 राइफल की 15 राउंड गोलियां सहित विस्फोटक सामग्री और गोला-बारूद बरामद किया गया है।’’

इसे भी पढ़ें- कर्नाटक: प्रताप रेड्डी बने बेंगलुरु के 37वें पुलिस आयुक्त

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).