राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 66 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिकों ने …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 66 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा,‘‘बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

’’ मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में तापमान में मामूली वृद्धि होने का अनुमान व्यक्त किया है, इस दौरान तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, लेकिन अगले एक सप्ताह तक लू चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 183 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

यह भी पढ़ें- कोरोना के खिलाफ जंग जारी, देश में कोविड टीकाकरण के तहत 192.82 करोड़ टीके

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).