तिरुमाला मंदिर में सभी भक्त धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करेंः सुब्बा रेड्डी

तिरुमाला। आंध्र प्रदेश में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम्स (टीटीपी) पार्टी के अध्यक्ष  वाई.वी. सुब्बा रेड्डी ने रविवार को भक्तों से आग्रह किया कि वे भीषण गर्मी में धैर्यपूर्वक अपनी बारी आने तक श्रीवारी दर्शन की प्रतीक्षा करें। टीटीडी के अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस दौरान तिरुमाला मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी …

तिरुमाला। आंध्र प्रदेश में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम्स (टीटीपी) पार्टी के अध्यक्ष  वाई.वी. सुब्बा रेड्डी ने रविवार को भक्तों से आग्रह किया कि वे भीषण गर्मी में धैर्यपूर्वक अपनी बारी आने तक श्रीवारी दर्शन की प्रतीक्षा करें। टीटीडी के अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस दौरान तिरुमाला मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी गई, क्योंकि 48 घंटे तक मुफ्त दर्शन के लिए प्रतीक्षा समय बढ़ा दिया गया है।

देश भर के कई राज्यों में एसएससी और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के समापन के बाद तिरुमाला में भक्तों की अचानक भीड़ उमड़ी। उन्होंने बताया कि तिरुमाला में इस सप्ताह के अंत में भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है, क्योंकि कोविड महामारी के दो साल बाद नियमों में छूट दे दी गयी है। उन्होंने बताया कि भक्तों के लिए सभी सुविधाओं का प्रबंधन किया गया है। टीटीडी अध्यक्ष ने भक्तों की सेवा में कड़ी मेहनत के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी भक्तों के लिए पीने का पानी और अन्नप्रसादम सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी हैं।

टीटीडी प्रशासन ने पहले आम भक्तों के साथ-साथ तिरुमाला जाने की योजना बना रहे वीआईपी से भी भक्तों की बढ़ती संख्या को मद्देनजर रखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें- न्यायपालिका की आलोचना कर अभिषेक बनर्जी ने हद पार की: जगदीप धनखड़

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).