बाबुल सुप्रियो टीएमसी के प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर जताया ममता बनर्जी का आभार

कोलकाता। विधायक बाबुल सुप्रियो पार्टी ने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किये जाने पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी के प्रति आभार जताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुप्रियो ने ट्वीट कर कहा, ”एआईटीसी के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की शानदार टीम में मुझे नियुक्त/शामिल करने के लिए माननीय ममता दीदी और अभिषेक का तहे दिल से …

कोलकाता। विधायक बाबुल सुप्रियो पार्टी ने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किये जाने पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी के प्रति आभार जताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुप्रियो ने ट्वीट कर कहा, ”एआईटीसी के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की शानदार टीम में मुझे नियुक्त/शामिल करने के लिए माननीय ममता दीदी और अभिषेक का तहे दिल से आभार। मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसे निभाने के लिए मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा।”

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सुप्रियो की राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में नियुक्ति पार्टी द्वारा बंगाल के बाहर अपना आधार बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। टीएमसी नेता ने कहा, ”वह एक गायक और नेता दोनों के रूप में देश भर में एक जाना-माना चेहरा हैं। इसलिए वह हमारे विचारों और नीतियों को राष्ट्रीय मंच पर रखने में हमारी मदद कर सकते हैं।”

गौरतलब है कि टीएमसी ने मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी में हाल में शामिल होने वाले मुकुल संगमा, क्रिकेटर से नेता बने कीर्ति आजाद और बाबुल सुप्रियो को शनिवार को पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद सुप्रियो को पिछले साल केंद्रीय मंत्री पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने टीएमसी का दामन थाम लिया था।

वह इस साल बालीगंज सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर राज्य विधानसभा पहुंचे। तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दो बार भाजपा के टिकट पर आसनसोल संसदीय सीट से जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़े – आदिवासी हितों को रौंदने वाले नियमों को चुनौती देगी कांग्रेस

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).