शिवनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, रफ्तार धीमी होने से बाल-बाल बचे यात्री

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के नागपुर रेल मंडल अंतर्गत डोंगरगढ़ स्टेशन के समीप कोरबा-इतवारी (नागपुर) शिवनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे मंगलवार तड़के पटरी से उतर गये। एसईसीआर के सूत्रों ने मंगलवार बताया कि दुर्घटना करीब 03.30 बजे उस समय हुई, जब कोरबा से इतवारी जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे करीब 03.30 …

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के नागपुर रेल मंडल अंतर्गत डोंगरगढ़ स्टेशन के समीप कोरबा-इतवारी (नागपुर) शिवनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे मंगलवार तड़के पटरी से उतर गये। एसईसीआर के सूत्रों ने मंगलवार बताया कि दुर्घटना करीब 03.30 बजे उस समय हुई, जब कोरबा से इतवारी जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे करीब 03.30 बजे डोंगरगढ़ स्टेशन के समीप यार्ड में पटरी से उतर गये। घटना के दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी थी जिसके कारण कोई घायल नहीं हुआ।

मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी और इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने दोनों डिब्बों को अलग किया , जिसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। इससे पहले गत मंगलवार-बुधवार की दरमयानी रात नागपुर रेल मंडल में गुदमा और गोंदिया के बीच बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस की एक मालगाडी को टक्कर हो गयी थी जिससे ट्रेन का एक स्लीपर कोच पटरी से उतर गया।इस घटना में कम से कम यात्री घायल हुए थे।

ये भी पढ़ें – मुंबई: एक पांच सितारा होटल को बम से उड़ाने की धमकी, फोन पर चार जगह बम रखे होने का दावा

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).