एयर एशिया इंडिया डॉक्टरों को देगी 50 हजार ‘रेडपास’

नई दिल्ली। निजी विमान सेवा कंपनी एयर एशिया इंडिया ने डॉक्टरों के प्रति आभार जताते हुये घरेलू मार्गों पर उन्हें 50 हजार ‘रेडपास’ देने की घोषणा की है जिसके तहत मूल किराया माफ कर दिया जायेगा। एयरलाइन ने आज बताया कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में डॉक्टरों के योगदान का सम्मान करते हुये ‘रेडपास’ की …

नई दिल्ली। निजी विमान सेवा कंपनी एयर एशिया इंडिया ने डॉक्टरों के प्रति आभार जताते हुये घरेलू मार्गों पर उन्हें 50 हजार ‘रेडपास’ देने की घोषणा की है जिसके तहत मूल किराया माफ कर दिया जायेगा। एयरलाइन ने आज बताया कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में डॉक्टरों के योगदान का सम्मान करते हुये ‘रेडपास’ की योजना शुरू की गयी है।

उसके घरेलू नेटवर्क पर किसी भी गंतव्य के लिए डॉक्टर 50 हजार सीट सिर्फ शुल्कों एवं करों का भुगतान कर बुक करा सकेंगे। यह ‘रेडपास’ सिर्फ एक तरफ की यात्रा के लिए जारी किया जायेगा। इसके लिए उन्हें एयरडॉटएशिया/जीसीएस2आर पर 12 जून तक अपनी संपर्क जानकारी, जिस मार्ग पर यात्रा करनी है उसकी जानकारी और रजिस्ट्रेशन नंबर या पहचान पत्र देना होगा।

यात्रा की तारीख 01 जुलाई 2020 से 30 सितंबर 2020 के बीच की होनी चाहिये। जिनके आवेदन स्वीकार किये जायेंगे उन्हें एयरलाइन द्वारा सूचित किया जायेगा।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).