बिहार में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

समस्तीपुर। बिहार मे समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं प्रमुख आभूषण विक्रेता रधुवीर स्वणँकार की गोली मारकर हत्या कर दी एवं उनके सहयोगी दिलीप साह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को …

समस्तीपुर। बिहार मे समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं प्रमुख आभूषण विक्रेता रधुवीर स्वणँकार की गोली मारकर हत्या कर दी एवं उनके सहयोगी दिलीप साह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि भाजपा नेता रधुवीर स्वणँकार शनिवार की देर रात अपने सहयोगी दिलीप साह के साथ जिले के इलमासनगर चौक स्थित आभूषण दुकान को बंद कर मोटरसाइकिल से सिरोपट्टी घर जा रहे थे तभी चार अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि प्रतिरोध करने पर अपराधियों ने उनके सहयोगी को भी गोली मार दी जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अपराधी रूपये भरा थैला लूट कर फरार हो गये।

इस बीच घटना के विरोध मे आक्रोशित लोगों ने शव के साथ जिले के सिरोपट्टी चौक पर समस्तीपुर-शिवाजीनगर मुख्य मार्ग को घंटों जाम किया। आक्रोशित लोग खानपुर के थानाध्यक्ष को निलंबित करने,भाजपा नेता हत्याकांड मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी और जिले मे बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें- ‘मन की बात’ में मोदी की अपील- दूरदर्शन पर हर रविवार रात 9 बजे आएगा ‘स्वराज’… जरूर देखें

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).