देश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार

पुणे। मध्य अरब सागर और कर्नाटक के कुछ हिस्सों तथा केरल और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों के साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के अधिकतर हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितिया अनुकूल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों …

पुणे। मध्य अरब सागर और कर्नाटक के कुछ हिस्सों तथा केरल और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों के साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के अधिकतर हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितिया अनुकूल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों में इस दौरान बारिश होने के आसार हैं। दिन का तापमान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा जबकि, कच्छ और तमिलनाडु के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अत्यधिक नीचे रहा। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, बिहार, जम्मू कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तथा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तेलंगाना के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।

असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, झारखंड, कोंकण, गोवा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, बिहार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। पश्चिम मध्य प्रदेश के खरगोन में सबसे अधिक तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

असम, मेघालय, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर अलग-अलग स्थानों पर गुजरात , विदर्भ, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल सोमवार 17. 30 बजे से मंगलवार को 08. 30 बजे के बीच आंधी के साथ बारिश हुयी। दक्षिण पश्चिम मानसून केरल और माहे पर सक्रिय रहा।

पंजाब, उत्तरी हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली आंधी और कड़कती बिजली के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं। आंतरिक कर्नाटक, कोंकण, गोवा,पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे तक की तेज गति के साथ हवा के चलने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, असम, मेघालय ,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट -बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की गति की हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। तमिलनाडु, पुडु चेरी, कराईकल, छत्तीसगढ़, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ हलकी बारिश हो सकती है।

राजस्थान के अलग-अलग स्थानों 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से धूल भरी आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। केरल और माहे के कुछ स्थानों में तेज और अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अलग अलग स्थानों पर तेज से बहुत तेज वर्षा हो सकती है।

मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात , तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से ,सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। पूर्वी मध्य अरब सागर में 55-65 किमी प्रति घंटे की तेज गति से चलने वाली हवा की गति 75 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

मंगलवार अपराह्न से दक्षिण पश्चिम और पूर्वी गोवा से पूर्वी अरब सागर में 60-70 किमी प्रति घंटे की तेज गति से चलने वाली हवा 80 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच गयी और तीन जून सुबह से महाराष्ट्र (रायगढ़, मुंबई, पालघर और ठाणे) तट के साथ पूर्वी मध्य अरब सागर में 100-110 किमी प्रति घंटे की तेज गति से चलने वाले तूफान की गति 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक-गोवा तटों के साथ-साथ पूर्वी -मध्य अरब सागर के ऊपर 50-60 किमी प्रति घंटे की तेज गति से चलने वाली हवा 70 किमी प्रति घंटे की तेज गति तक चलने का अनुमान है। पूर्वी मध्य अरब सागर में समुद्र की स्थिति आज दोपहर से बहुत भयावह होने का अनुमान है और इसके साथ ही आज शाम से महाराष्ट्र और गोवा के तटों के साथ-साथ पूर्वी मध्य अरब सागर, उत्तर-पूर्व अरब सागर और कर्नाटक-गोवा-महाराष्ट्र-दक्षिण गुजरात के तटों पर में लहरें ऊंची उठ सकती है इसलिए मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गयी है|

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).