कोविड-19 : जायडस वैक्सीन का मानव पर परीक्षण की डीसीजीआई से मिली अनुमति

नई दिल्ली। कोविड-19 (जायकोव-डी) के लिए जायडस वैक्सीन ने प्री-क्लीनिकल डेवलपमेंट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब इसका मानव पर परीक्षण शुरू करने की अनुमति भी मिल गई है। कंपनी के एक बयान में कहा गया है, इस वैक्सीन को जानवरों की कई प्रजातियों के लिए इम्युनोजेनिक पाया गया है। जानवरों पर हुए अध्ययन …

नई दिल्ली। कोविड-19 (जायकोव-डी) के लिए जायडस वैक्सीन ने प्री-क्लीनिकल डेवलपमेंट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब इसका मानव पर परीक्षण शुरू करने की अनुमति भी मिल गई है। कंपनी के एक बयान में कहा गया है, इस वैक्सीन को जानवरों की कई प्रजातियों के लिए इम्युनोजेनिक पाया गया है। जानवरों पर हुए अध्ययन में जो एंटीबॉडी बनी हैं, वे वाइल्ड टाइप के वायरस को पूरी तरह से बेअसर करने में सक्षम हैं। अब कंपनी की जुलाई, 2020 में ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने की योजना है।

वैश्विक दवा कंपनी जायडस ने घोषणा की है कि उसका कोविड-19 के लिए प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन उम्मीदवार (जायकोव-डी) पूरी तरह से देश में ही विकसित हुआ है। इसे कंपनी ने अहमदाबाद में अपने वैक्सीन प्रौद्योगिकी केंद्र में विकसित किया है। अब इसे ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से फेज 1/फेस 2 के ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने की अनुमति मिल गई है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).